{"_id":"596f97d74f1c1b982d8b45cd","slug":"101500485591-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, दूसरा घायल
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली के गोराबाजार स्थित दुर्गा मंदिर के सामने बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उधर मृत युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करंडा थाना क्षेत्र के मैैनपुर निवासी अवनीश वर्मा (24) अपने साथी विशाल सिंह (25) के साथ बाइक से जिला मुख्यालय किसी काम से आ रहे थे। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास टेंपो को ओवरटेक कर ट्रैक्टर से पास लेने में बाइक अनियंत्रित हो गिर गई। जिससे बाइक चला रहा अवनीश ट्रैक्टर-ट्राली के पिछले पहिया की जद में आ गया और कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक पकड़ लिया। इसके बाद दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौजूद लोगों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना की जानकारी मृृतक और घायल के परिवार वालों को दी। घायल विशाल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर सहित चालक को कोतवाली लाई। सूचना मिलते ही मृतक के कोहराम मच गया।