फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

फर्जी मतदान का आरोप लगा मतदान स्थल में घुसे ग्रामीण

Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
crime
मौधा। खानपुर थाना क्षेत्र के चिलौना कला गांव के बूथ नंबर 227 पर ग्रामीण मतदान कर्मचारियों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मतदान स्थल में घुस गए। बैरकेडिंग को तोड़कर मतदान कक्ष में घुसे और मतपेटी लेकर भागने के साथ उसमें पेट्रोल डालने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने मतपेटी कब्जे में ली और लाठी भांज कर लोगों को भगाया। इधर पुलिस ने फर्जी मतदान के आरोप में चार युवकों को हिरासत में ले लिया। पीठासीन अधिकारी अजय मिश्रा की सूचना पर पहुंचे सैदपुर के एसडीएम विक्रम सिंह और सीओ ने लाठीचार्ज का आदेश दिया। अर्द्धसैनिक बल के मोर्चा संभालते ही ग्रामीण फरार हो गए। बवाल के चलते 2.50 पर मतदान जहां बंद हो गया। वहीं मामला शांत होने पर 3.40 से पुन: शुरु हुआ। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरु कर दी। उचौरी बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर बूथ के बाहर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट शुरु हो गई। धुंधपुर गांव में दर्जनों युवक मतपेटी में पानी डालने की धमके देते हुए मतदान स्थल में घुस गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने लाठी भांजकर खदेड़ा। सैदपुर कोतवाली रमरेपुर गांव डेढ़ घंटा मतदान बाधित रहा। अधिकारी द्वारा मतपत्र लेकर पहुंचने पर साढ़े आठ बजे से मतदान शुरु हुआ। खानपुर थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव में चार युवकों को फर्जी मतदान करने के आरोप में थानाध्यक्ष ने हिरासत में लेकर छानबीन शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed