फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

कनिष्ठ सहायक की बाइक छीनकर फरार बाइक सवार तीन बदमाश

Thu, 01 Apr 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
crime
सुहवल/रेवतीपुर। जिले में हत्या, लूट, छिनैती की घटना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार की रात अपने कार्यालय से घर जा रहे सरकारी कर्मचारी को रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईतबांध पुलिया-वनवासी बस्ती के बीच बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। इसके बाद कर्मचारी को मारपीट कर उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद सहमे कर्मचारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सौंपी गई तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के सैयदबाड़ा निवासी हारून अहमद ने बताया कि वह भदौरा ब्लाक मुख्यालय पर कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। बुधवार को कार्य अधिक होने के चलते वह रात नौ बजे घर के लिए बाइक से निकले। अभी वह साईतबांध पुलिया-वनवासी बस्ती के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका। आरोप लगाया कि बाइक रुकते ही तीनों बदमाश बाइक से उतरकर उससे गाली-गलौज कर मारपीट करने के बाद धक्का देकर सड़क किनारे गिरा दिया। जब तक वह संभल पाते तब तक एक बदमाश उनकी बाइक लेकर गाजीपुर की तरफ फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने अपने मोबाइल से इसकी सूचना रेवतीपुर थाना पुलिस को देने के साथ ही अपने परिजनों की दी। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद हरकत में आई सुहवल तथा रेवतीपुर थाना पुलिस ने रात में ही अपने क्षेत्रों में कई जगहों पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लग सके। घटना के बाबत सीओ जमानिया हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed