फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

गंगा में मिला युवक का उतराया शव, सनसनी

Fri, 30 Oct 2020 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
crime
करंडा। थाना क्षेत्र के चोचकपुर घाट पर शुक्रवार को गंगा में उतराए एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की छानबीन के दौरान मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त की गई। बाद में परिजनों को सूचना दी गई। घाट पर सुबह मछुआरे मछली मारने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक युवक के उतराए शव पर पड़ी। शव की जानकारी मिलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के पैंट, टी-शर्ट, जूता को देखकर हत्या की आशंका जताई जाने लगी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के जेब से मोबाइल फोन सहित दो एटीएम, पैन कार्ड, आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित 1000 रुपये भी मिले। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राबर्टसगंज के अशोक नगर निवासी संकेत सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शी इसे हत्या मान रहे जबकि पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़ कर देख रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों से बातचीत में बताया कि युवक नशे के इंजेक्शन सहित कई नशा करता था। पांच दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि अब वापस नहीं आऊंगा। मृतक के पिता जितेंद्र सिंह हृदयरोग से ग्रसित हैं, उन्होंने बताया कि पुत्र की बुरी आदतों से पूरा परिवार परेशान था। लेकिन क्या पता कि उसका कहा इसबार सच में हो जाएगा और वह अब कभी वापस नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed