फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

परिजनों से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 06 Feb 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
मरदह। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में निवासी एक युवक का बृहस्पतिवार की सुबह टेंट हाउस के गोदाम में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों द्वारा पुलिस कार्रवाई से इंकार करने पर पंचनामा के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मलेठी गांव निवासी रहिमन अहमद मरदह गांव में स्थित अपने ससुराल में परिवार के साथ वर्षों से रहकर अपने ससुर रऊफ अहमद की देख-रेख में टेंट व्यवसाय करते है। इस कारोबार में दूसरे नंबर का पुत्र रियाज अहमद (20) भी हाथ बंटाता था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे किसी बात को लेकर परिवार से रियाज की कहासुनी हुई। इसके बाद रियाज घर से निकल गया। घर से एक करीब एक किलोमीटर की दूरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित टेंट हाउस के आसपास के लोगों की नजर दिन में करीब 11 टेंट हाउस के गोदाम के खुले दरवाजा पड़ी तो देखा कि रियाज कुंडी के सहारे रस्सी लटक रहा था। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से शव के नीचे उतारा। इस घटना घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में नायब दरोगा नागेश्वर तिवारी बताया कि परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया। इसलिए शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने स्थानीय क ब्रिस्तान में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। इस घटना को लेकर गांववासियों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। लोग घटना के अपने-अपने तरीके से देखते रहे।
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी सूरज राम की पत्नी मुन्नी (20) की बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे सैदपुर में स्थित अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजन शव लेकर घर आए, कोहराम मच गया। तीन वर्ष मुन्नी की शादी सूरज से हुई थी। उसका एक दो वर्ष की पुत्री है। सूरज राजमिस्त्री का काम करता है। पत्नी की मौत के बाद उसके सामने बच्ची का पालन-पोषण करना का संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांव के लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed