फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

पत्नी से नाराज पति ने खुद को किया आग के हवाले

Thu, 06 Feb 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर मोहल्ले के रहने वाले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार को बहस हो गई। इससे क्षुब्ध पति ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेलकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जब तक लोग उसे बचा पाते वह 70 प्रतिशत झुलस चुका था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। लोगों की माने तो पति उस समय शराब के नशे में था।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-पांच जुनेद मुहल्ला निवासी ओमप्रकाश पासवान (32) बृहस्पतिवार की दोपहर शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात काफी आगे तक बढ़ गई। इससे क्षुब्ध हो पति ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेल लिया और शरीर में आग लगा ली। पति को आग का गोला बनते देख पत्नी शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य तथा आस-पास के लोग वहां पहुंच गए और किसी तरह से आग बुझाई गई। गंभीर रूप से झुलसे पति को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि युवक 70 प्रतिशत जल चुका है। उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। पत्नी नगीना देवी ने बताया कि उनके पति ओम प्रकाश दिन में करीब दो बजे शराब पीकर घर आए थे। नशे में मुझसे लड़ने-झगड़ने लगे। इसी बीच अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल लिया। जब तक मैं उन्हें रोकती वह माचिस से शरीर में आग लगा लिए। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की न तो किसी ने सूचना दी और न ही तहरीर मिली है। पीड़ित की तहरीर मिलते ही मामले का छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed