फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

पति ने की दूसरी शादी, विवाहिता के पहुंचने पर घर से भगाया

Thu, 06 Feb 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर मोहल्ला की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति एवं ससुराल वालों पर मारने-पीटने और घर से भगाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के कारण वह काफी दिनों से अपने मायके रह रही थी। इसी बीच उसके पति ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। इसका पता चलते ही वह बृहस्पतिवार को अपने ससुराल पहुंची। वहां उसे देखते ही परिवार के लोग उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिए और जबरदस्ती भगा दिया। पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बिहार के कैमूर जनपद के खलासपुर गांव की रहने वाली मीना की शादी वर्ष 2006 में जमानिया कोतवाली के हरपुर मोहल्ला निवासी सुनील रजक उर्फ पिंटू के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों गुजरात चले गए और वहीं रहने लगे थे। इस बीच उनसे एक पुत्री निशा (10), निधि (08) और एक पुत्र ओम (07) पैदा हुआ। बच्चों को अपने पास रखकर पति ने मुझे कुछ माह के लिए मायके छोड़ दिया। इस बीच वह एक अज्ञात महिला से शादी कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर मैं बृहस्पतिवार की सुबह ससुराल पहुंची तो पति, सास और ननद ने घर में दाखिल नहीं होने दिया। अभद्रता करते हुए मारपीट की और मुझे वापस भेज दिया। इस संबंध में हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। जांच-पड़ताल में दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed