फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

टीईटी परीक्षा में नकल कराने वाले प्रधानाचार्य सहित पांच पर गैगेस्टर

Thu, 06 Feb 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। नगर के बुद्वम् शरणम् इंटर कालेज छावनी लाइन में बीते आठ जनवरी 2020 को टीईटी की परीक्षा में नकल सामाग्री के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत पांच लोगों को पकड़ा था। परीक्षा के दौरान एसटीएफ की छापेमारी में प्रधानचार्य और उनके तीन रिश्तेदार नकल सामग्री के साथ गिरफ्तार किए गए थे। उनके पास से प्रश्न पत्रों को स्कैन करने के बाद उसे हल किया गया था। हल कापी के सी और डी सेट के 50 फोटो स्टेट, मोबाइल आदि बरामद किए गए थे। इन आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने अब गैगेस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बीते आठ जनवरी 2020 को जिले के बुद्धम् शरणम् इंटर कालेज पर टीईटी की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र पर अचानक वाराणसी एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की। वहां नकल सामाग्री और मोबाइल के साथ प्रधानाचार्य पारस कुशवाहा , सियाराम यादव, चंद्रहास कुशवाहा, अजीत कुशवाहा तथा चंद्रपाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। नकल की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य तथा पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी भी वहां पुंच गए थे। अधिकारियों ने पूरे कालेज की तलाशी ली थी। एसटीएफ ने पकड़े गए पांचों लोगों को कोतवाली ले आई थी। पुलिस ने सभी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया था। वर्तमान में इन इनके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इससे कुछ विद्यालय संचालकों तथा नकल माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य समेत पांचों लोगों के ऊपर गैगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed