{"_id":"5e3c4e838ebc3ee5ef11428b","slug":"crime-ghazipur-news-vns5091247148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तरीके बिजली जलाने पर 37 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध तरीके बिजली जलाने पर 37 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
अवैध तरीके बिजली जलाने पर 37 पर एफआईआर
बिजली विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी
भोर में छापेमारी से मुहल्ले के लोगों में मची रही अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात नगर के कई मुहल्लों में छापेमारी की। इस दौरान 37 लोग अवैध तरीके से बिजली जलाते पाए गए। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। रात में टीम के पहुंचने की मुहल्ला के लोगों में चर्चा होती रही।
विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात करीब तीन बजे नगर के लाल दरवाजा, पांचरास्ता, महाजन टोली, सैय्यदबाड़ा, नियाजी, झुन्नूलाल चौराहा, कलेक्टर घाट, मियापुरा, न्यू आमघाट कालोनी में छापेमारी की। इस दौरान, 37 लोग मीटर बाइपास करके कटिया लगाकर बिजली का उपयोग करते पकड़े गए। नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि अवैध तरीके से बिजली जलाते पाए गए 37 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी अधिनियम धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन लोगों से बिजली का पैसा भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग भी चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे हैं, वह ऐसा करना छोड़ दे क्योंकि विभाग द्वारा लगातार रात में छापेमारी की जाएगी। इस दौरान जो भी बिजली चोरी करते पाया जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच टीम में अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय, अवर अभियंता अविनाश सिंह, रोहित कुमार, चित्रसेन सिंह, सुपरवाइजर विनय तिवारी, अजीत मोहन पांडेय आदि शामिल रहे।
आज से बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
गाजीपुर। हाईवे एक्सपेंशन के कारण 32 केवी मऊ न्यू सादात लाइन का डायवर्जन का कार्य होना है। इसके कारण 33 केवी बिरनो विद्युत उपकेंद्र से पोषित बतंरा गांव बिजली आपूर्ति सात से 11 फरवरी तक पूरी तरह से ठप रहेगी। यह जानकारी अंधऊ विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ प्रशांत सोनी ने दी है।