फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

आटो पलटा, तीन घायल

Tue, 27 Aug 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग -97 (24) के हेतिमपुर नहर पुलिया के पास मंगलवार की सुबह सवारियों से भरा तेज रफ्तार एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमेें दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुबह एक आटो सवारियों को लेकर रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। इस बीच करीब सात बजे हेतिमपुर नहर पुलिया के तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के तत्काल बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में चौधरी मुहल्ला निवासी अनवारुल हक का पुत्र चालक अकबर अली उर्फ चुन्ने (45), पूरी मंडी बाजार निवासी वकील राईनी का पुत्र मोहम्मद सैफ राईनी (18) और दुर्गा चौक निवासी बाबूजान का पुत्र मुजाहिद (17) घायल हो गए। घायलों के परिजनों के सूचना देने के बाद लोग तीनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक डा. रुद्रकांत सिंह ने अकबर अली और सैफ राईनी को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed