{"_id":"5d26241f8ebc3e6d0c339db1","slug":"crime-ghazipur-news-vns472067052","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य को गोली मारने के बाद इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य को गोली मारने के बाद इलाके में सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। थाना अंतर्गत मटेहू पुलिस चौकी के समीप डा. भीमराव आंबेडकर शिशु निकेतन भटौना के प्रधानाचार्य अवधेश कुशवाहा को गोली मारने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस प्रकरण में पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गोलीकांड का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की गई है। सीओ कासिमाबाद के नेतृत्व में हमलावारों की खोजबीन जारी है।
पुलिस की माने तो दुल्लहपुर के रेहटी मालीपुर के प्रधानपति दिनेश कुशवाहा की 19 मार्च को रेलवे क्रासिंग के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस तफ्तीश में दिनेश कुशवाहा के रिश्ते में लगने वाले भांजे प्रधानाचार्य अवधेश कुशवाहा तथा उसके भाई रामप्रवेश कुशवाहा के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद दोनों जेल चले गए। बीते शुक्रवार को अवधेश जेल से छूटकर बाहर आया। आने के बाद बुधवार को अचानक हमलावरों द्वारा गोली मारा जाना, एक साथ कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस तीन बिंदुओं को ध्यान में रख छानबीन कर रही है। जमीनी विवाद, विद्यालय से संबंधित विवाद तथा हत्याकांड से जुड़े प्रकरण की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली मारने वाले हमलावर कौन हैं और किसी कारण से प्रधानाचार्य को गोली मारी गई है ? इस संबंध में सीओ कासिमाबाद महम्मुद अली ने बताया कि प्रधानाचार्य अवधेश कुशवाहा का गांव में पुराना जमीनी विवाद भी चल रहा है। विद्यालय में भी कोई रार की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं एक हत्याकांड में यह आरोपी है और कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया है। कहा कि पुलिस छानबीन के बाद बहुत जल्द मामले का खुलासा कर देगी।