फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

दबंगों ने चिकित्साधिकारी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Jul 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा. केएन राम शुक्रवार को दफ्तर में बैठकर सरकारी कामकाज निपटा रहे थे। इसी बीच कुछ दबंग किस्म के युवकों ने अचानक पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। सभी कपड़े से मुंह बांधे हुए थे। घटना के बाद सायंकाल पीड़ित चिकित्साधिकारी शहर कोतवाली पहुंचे और अज्ञात युवकों के विरूद्ध तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि युवकों द्वारा हमे मारने-पीटा गया है और सरकारी काम में बाधा पहुंचाया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा. केएन राम ने तहरीर में कहा है कि वह अपराह्न साढ़े तीन बजे कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी बीच दो-तीन युवक वहां पहुंचे, जो चेहरा पर कपड़ा बांधे हुए थे। उनके टेबल की तरफ बढ़े तो उन्होंने पूछा कि क्या बात है बेटा, इसी बीच युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों और मेज-कुर्सी से मुझे मारने-पीटने लगे। मेरे द्वारा शोर मचाने पर चौथे युवक ने जान मारने की नियत से मेरे ऊपर असलहा तान दिया। जब मैने मेज की नीचे बैठकर जान बचानी चाही तो युवकों ने मेज भी उलट दिया। मैने 100 पुलिस को फोन करने की कोशिश किया तो बदमाशों ने असलहा के बल पर कर्मचारियों जगह-जगह रोक लिया। इसके वहां मौजूद एक युवक द्वारा इशारा करने पर बदमाश वहां से चले गए। इस संबंध में सीओ सदर डा. तेजवीर सिंह ने सूचना मिलने पर मैने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। पीड़ित चिकित्साधिकारी की तहरीर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed