{"_id":"5d12655b8ebc3e3cb81434eb","slug":"crime-ghazipur-news-vns469498137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: 25 दिनों में 20 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: 25 दिनों में 20 की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसा: 25 दिनों में 20 की मौत
यातायात नियमों की अनदेखी बन रही दुर्घटना का कारण
यातायात जागरूकता अभियान से भी हादसों में नहीं आ रही कमी
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। यातायात माह और यातायात सप्ताह के तहत परिवहन विभाग और पुलिस जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करती रही है। इस दौरान लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का अपील की जाती रही है। बीते दिनों परिवाहन और पुलिस की तरफ से यातायात सप्ताह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। इस माह 25 दिन के अंदर जनपद के सड़क हादसों में 20 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।
तीन रात शहर कोतवाली क्षेत्र के घूरन बाजार में करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर निवासी बाइक सवार अभय कुमार पांडेय (26) की अज्ञात वाहन की टक्कर से, चार जून की रात दुल्लहपुर थाने के ददरा गांव के पास साइकिल से टकराकर स्कूली पलटने से कुद्दनपुर गांव निवासी लालजी राम (40), पांच जून की रात शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर-यूसुफपुर मार्ग पर स्थित बभनौली गांव के पास बाइक-साइकिल में युसूफपुर खड़बा निवासी नूर मोहम्मद (58), सात जून की सुबह भांवरकोल विकास खंड के सामने ट्रैक्टर-ट्राली की जद में आने से बाइक सवार बड़ेसर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर माटा गांव निवासी बाइक सवार लालसा देवी (48), 9 जून की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज के पास ट्रक से टक्कर के बाद गिरने पर बाइक सवार नंदगंज थाना क्षेत्र के सम्मनपुर (कोरयाडीह) गांव निवासी एखलाक आलम, (40), उसकी पत्नी रेशमा (35) और भाभी बेबी (40) तथा 9 जून की सुबह गहमर थाना क्षेत्र के करहिया में स्थित यूनियन बैंक के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से मऊ जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी गानिम रजा (22) की मौत हो गई थी। सड़क हादसों का क्रम यही पर नहीं थमा। 9 जून की देर रात दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास मैजिक-साइकिल की टक्कर में देवरी बारी उर्फ नवपुरवा गांव निवासी मोती चौहान (50), 10 की शाम नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली ब्लाक के पास तेज रफ्तार कार बाइक की टक्कर में करंडा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी प्रदीप राम (25), इसी दिन भोर में खानपुर थाना क्षेत्र के इशोपुर गांव के पास ट्रक खड़ा कर सड़क की पर सो रहे मिर्जापुर जिला के सेमरी गांव निवासी ट्रक चालक बबलू राम (30), 11 जून की रात गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराने से फुल्ली गांव निवासी धनंजय गुप्ता (25), 13 जून की शाम दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सरैला गांव में स्थित ईदगाह के पास सड़क किनारे बैठे सरैला निवासी नसीम खां (42) की स्कार्पियों से, 13 जून की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज के समीप किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव निवासी अशोक राम (29), 14 जून की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के घाट स्टेशन के पास दो बाइकों की टक्कर में नोनहरा थाना क्षेत्र के मिरदादपुर गांव निवासी विरेंद्र विश्वकर्मा (50) को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। जबकि 16 जून की भोर में बिरनो थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस के पलटने से मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव निवासी समीदुल निशा (30), 17 जून की रात दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बशीर महिला महाविद्यालय मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक पलटने से सूर्यभानपुर गांव निवासी रत्नेश यादव, (25), 21 जून को दिन में कासिमाबाद थाना क्षेत्र के टोड़ार गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से सिधउत गांव निवासी नीतू (08), 21 जून की दोपहर सदर कोतवाली के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-तीन के किनारे ट्रक के पीछे खड़ा होकर सीमेंट की रेक की गिनती करते समय बैक हो रहे दूसरे ट्रक की टक्कर से मालगोदाम रोड निवासी मेठ राजेंद्र प्रसाद (48) जबकि 23 जून को दिन में नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ पुलिस चौकी के पास बोलेरो-बाइक की टक्कर में हृदयनारायण पांडेय (42) की जान चली गई थी।
000
कोट:
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाती रही है। हादसों में तभी कमी आएगी, जब लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे। अधिकांश घटनाएं हाईस्पीड और यातायात नियमों का पालन न करने हो रही है। -सुधीर त्रिपाठी, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
000
इनसेट
पुलिस ने चिन्हित किया है दस ब्लैक स्पाट
गाजीपुर। यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में दस ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए है। इनमें एनएच-19 अटवा मोड़, शहबाजकुली मोड़, कासिमाबाद चौराहा, बरुइन पुल, खानपुर का गोपालपुर मोड़, देवकली मोड़, एनएच 29 मुड़वल मोड़ नंदगंज, सदर कोतवाली क्षेत्र का तलवल मोड़ और कसबा जंगीपुर शामिल है।
000
बिना हेलमेट वालों को भी मिल रहा पेट्रोल
गाजीपुर। बीते दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ में सरकार ने फरमान जारी किया था कि बिना हेलमेट वालों को किसी भी हाल में पेट्रोल न दिया जाए, लेकिन जिले में इस आदेश का पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। पेट्रोल पम्पों पर तेल भराने के लिए लगी भीड़ में अधिकांश बाइक सवार बिना हेलमेट के ही दिखाई दे रहे है। संबंधित विभाग भी ऐसे पम्प संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है, जिससे आदेश की धज्जियां उड़ रही है।
000
शराब का सेवन कर वाहन चलाना पड़ सकता है महंगा
ब्रेथ इनलाइजर से चेक कर पुलिस ठोंक सकती है जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। यदि आप शराब के पीकर वाहन चला रहे हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि यातायात सप्ताह में यातायात पुलिस को ब्रेथ एनलाइजर प्राप्त हो चुका है। पुलिस ने इसका इश्तेमाल करना भी शुरु कर दिया है। इस मशीन को पुलिस आपके में मुंह डालकर यह पता लगा सकती है कि आप ने अंगूर की बेटी का स्वाद चखा है और आप पर भारी-भरकम जुर्माना ठोंक सकती है।
यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि यातायात सप्ताह में ब्रेथ इनलाइजर मशीन प्राप्त हो चुकी है। इसके इस्तेमाल भी शुरु कर दिया है। बीते दिनों एक बाइक सवार को इस मशीन से चेक किया गया तो उसमें शराब का सेवन कर रखा था। उक्त व्यक्ति से 15 सौ जुर्माना जमा कराया गया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरत्रा सप्ताह में कुल 1124 वाहनों का चालान किया गया। शीट बेल्ट पर 219 चालान, ओवर स्पीड पर 77 हजार जुर्माना और वाहन चलाने समय मोबाइल पर बात करने पर 94 लोगों का चालान और 33 हजार जुर्माना, हेलमेट न पहनने वाले 1124 का चालान और 1 लाख 29 हजार आठ सौ जुर्माना, जबकि ओवरलो डिंग में 66 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वेदप्रकाश शर्मा