{"_id":"696403f5cdbcd6be300efb9d","slug":"crane-overturns-during-national-highway-construction-co-driver-dies-ghazipur-news-c-189-1-svns1010-142331-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान क्रेन पलटी, सह चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान क्रेन पलटी, सह चालक की मौत
विज्ञापन
मोहनिया। वाराणसी-कोलकाता नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई गांव स्थित पीएनसी कंपनी के कैंप में हैवी क्रेन पलट गई। उसके नीचे दबकर सह चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के टोटवालो की ढाणी, वार्ड-13 निवासी सुल्तान सिंह यादव के 29 वर्षीय पुत्र अर्जुन यादव के रूप में हुई है।
पीएनसी कंपनी द्वारा वाराणसी-कोलकाता नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मृतक के साथी लीलाराम गुर्जर के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 12 बजे सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान एसीई कंपनी की हैवी क्रेन से लोहे के सरिया की जाली को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक मिट्टी धंसने से क्रेन असंतुलित होकर पलट गई और उसकी चपेट में सह चालक अर्जुन यादव आ गया।
हादसे में अर्जुन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसे तत्काल भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह भभुआ पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पंचनामा किया और दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष मुकेश ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।