फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crackdown on cheaters in B.Ed. first semester exam 13 cheaters caught on second day

Ghazipur News : बी० एड० प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में सेंधमारी करने वालों पर नकेल, दूसरे दिन 13 नकलची पकड़े गए

Wed, 19 Feb 2025 02:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 02:56 PM IST
सार

बी० एड० प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन 13 नकलची पकड़े गए हैं। पकड़े जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से रिस्टीकेट कर दिया गया और सभी को हिदायत दी गई कि परीक्षा की पारदर्शिता से कोताही बर्दाश्त नहीं।
 

विज्ञापन
Crackdown on cheaters in B.Ed. first semester exam 13 cheaters caught on second day
परीक्षा हॉल में मौजूद परीक्षार्थी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से गाजीपुर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हो गई है। परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को बी.एड. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 13 नकलची नकल करते हुए पकड़े गए जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया है।

विज्ञापन


स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में 20 बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई। बुधवार को द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 1578 परीक्षार्थियों में से 1537 उपस्थित हुए, जबकि 41अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षाओं की पारदर्शिता और सूचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से निरंतर संपर्क में है। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान महाविद्यालय परिसर में घुसने से पहले सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय की मौजूदगी में पुलिस बल और पीएससी के साथ सघन तलाशी ली गई। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और किसी भी प्रकार के नकल के उपकरण का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई थी।

नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत रिस्टीकेशन किया गया। प्राचार्य ने यह भी बताया कि परीक्षा कक्षों की सघन जांच के दौरान 13 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए।

जांच दल में मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रोफेसर (डॉ.) एस.एन. सिंह, प्रोफेसर (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. रामदुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव और डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ० प्रतिमा सिंह जैसे सदस्य शामिल थे।

प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वह परीक्षा में किसी भी तरह के अनुचित साधन का उपयोग नहीं करें। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नकलची परीक्षार्थियों में ज्यादातर बिहार के निवासी हैं।जहां बी.एड. के आधार पर पिछले साल भारी संख्या में शिक्षकों की भर्ती हुई थी।




इसके अलावा, आगामी दिनों में शिक्षा विभाग में खुलने वाली वैकेंसी के कारण बिहार के विभिन्न जिलों के छात्रों ने उत्तर प्रदेश के कई स्ववित्तीय कॉलेजों में बी.एड. में दाखिला लिया है और नकल के सहारे बी.एड. डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed