{"_id":"032a8b5f2c3da52d5ac8f94271e76a0c","slug":"cpi-ml-protests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकामी छुपाने के लिए कर रहे नफरत की राजनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकामी छुपाने के लिए कर रहे नफरत की राजनीति
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वामपंथी दलों के प्रतिवाद कार्यक्रम के अंतिम भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने रविवार कोतुुलसी सागर से सरजू पांडेय पार्क तक प्रतिरोध मार्च निकाला। पार्क में हुई सभा में पार्टी की राज्य स्थाई समिति के सदस्य जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि चुनावी वादों को पूरा करने में मोदी सरकार विफलता को ढंकने के लिए नफरत की राजनीति की जा रही है। उन्होंने आरएसएस, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने, ईंट भट्ठों को चालू करने, मनरेगा के तहत साल भर काम देने की मांग की। मांगों का ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा गया। योगेन्द्र प्रताप भारती, विजयबहादुर सिंह, मुराली, विजयी, विरेंद्र, प्रमोद,कौशल्या, बुच्चीलाल, चन्द्रावती ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन