फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CPI-ML decided the strategy of assembly elections

भाकपा माले ने तय की विधानसभा चुनाव की रणनीति

Fri, 29 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
CPI-ML decided the strategy of assembly elections
भाकपा माले के जमानिया और सेवराई तहसील क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक करवनिया डेरा स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर, किसान, युवा विरोधी प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकें।
विज्ञापन

भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि यह चुनाव ऐसे समय में होने जा रहा है जब डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सिलिंडर, सरसों तेल सहित जरूरी उपभोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी सबसे ज्यादा मार मेहनतकश गरीबों और आम आदमी पर पड़ रही है। उनके सामने रोजगार न मिलने से रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कहा कि कारपोरेट परस्त कानूनों के लागू होने के बाद किसानों की जमीनें धीरे-धीरे उनके हाथ से निकल जाएगी। ठेके पर खेती और नया मंडी कानून किसानों को कारपोरेट एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के जाल में फंसाने की चाल है जो खेती को कारपोरेट कब्जे में ढकेल देगा। ऐसे में किसानों के पुश्तैनी रोजगार का साधन जमीन छिन जाएगी। आवश्यक वस्तु अधिनियम से देश के अन्न भंडारण पर कारपोरेट का कब्जा कराने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को समाप्त करने की साजिश है। कहा कि रोजगार का सवाल आज राजनीतिक सवाल बन रहा है। इस सरकार में समाज का हर तबका परेशान है। उन्होंने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बुच्चीलाल, चंद्रावती देवी, पंचरतन, वकील, लालजी वनवासी, महेंद्र राम, रमाशंकर राजभर, भरथ पासी, गोरख राजभर, विजयी वनवासी, सुकरा देवी, रोहित बिंद, विजय कुमार, केवला देवी, सुरजी देवी, कृष्णानंद ने विचार व्यक्त किया। संचालन पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed