Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cow smuggler Atiq Ahmed arrested in police encounter in Ghazipur

UP Encounter: मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा गो-तस्कर अतीक अहमद, संरक्षित पशु का अवशेष बरामद

Mon, 17 Nov 2025 06:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Nov 2025 06:04 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में एक गो-तस्कर गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा, एक फावड़ा और प्रतिबंधित मांस के अवशेष भी बरामद हुए। 

विज्ञापन
Cow smuggler Atiq Ahmed arrested in police encounter in Ghazipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले की नोनहरा थाना पुलिस ने सोमवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान गोतस्कर अतीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा, एक फावड़ा और प्रतिबंधित मांस के अवशेष भी बरामद हुए। बाएं पैर में गोली लगने से तस्कर घायल हो गया। उसे उपाचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद के सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि बीते 16 नवंबर की शाम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध बोरा में कुछ सामान लेकर आते दिखाई पड़े। टीम को देख बाइक घुमाकर दोनों भागने लगे। कुछ दूरी पर बाइक छोड़ दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि बोरे में प्रतिबंधित मांस है। प्रभारी निरीक्षक नोनहरा को मुखबिर से सूचना मिली कि बोरे में मिले प्रतिबंधित मांस से संबंधित आरोपी बरार गांव के सिवान में मौजूद हैं और शेष बचे अवशेष को दबाने की फिराक में हैं। सूचना पर नोनहरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह देख बदमाशों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से तमंचे से एक राउंड फायर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम की गई जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में  उसने अपना नाम लावा गांव निवासी अतीक अहमद बताया। तलाशी में एक तमंचा, एक खोखा, एक फावड़ा और प्रतिबंधित मांस के अवशेष मिले।


घायल को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार दो अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed