{"_id":"10d1f517f7bdaa0a3ed8714503ba9c5e","slug":"courage-shown-punks-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखाई हिम्मत, बदमाशों को मात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखाई हिम्मत, बदमाशों को मात
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 19 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। फौजी का मोबाइल और रुपये लेकर भागना दो उचक्कों को महंगा पड़ गया। फौजी ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया जिन्हें बाद में रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इनके कब्जे से एक मोबाइल, दो सिम, एक ब्लेड बरामद किए गए।
हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार की सुबह 6:30 बजे जमानिया स्टेशन पर रुकी। इसी दौरान ट्रेन की मिलिट्री बोगी में घुसे दो उचक्के एक फौजी का कीमती मोबाइल और रुपये छीनकर भाग निकलेे। लेकिन फौजी ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों की सूचना पर दिलदारनगर आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए उचक्कों में अरविंद कुमार तिवारी निवासी कटहरा, बक्सर और मूलधन कुमार शाह निवासी पुराना भोजपुर, डुमरांव को गिरफ्तार कर लिया।
दुल्लहपुर। बाजार में कैश फार माइक्रो क्रेडिट बैंक में सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े घुसे छह नकाबपोश बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। लुटेरों ने शाखा प्रबंधक और मैनेजर को तमंचे के बल पर घेर लिया था। हालांकि मैनेजर ने हिम्मत दिखाते हुए मेज उनपर फेंक दिया जिससे दो बदमाश घायल हो गए। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दुल्लहपुर बाजार में कैलाश यादव के मकान के दूसरे तल पर कैश फार माइक्रो क्रेडिट बैंक स्थित है। शाखा प्रबंधक बृजेश सिंह यादव और सीनियर सेंट्रल मैनेजर अलख नारायण भी अपने काम में लगे थे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार छह युवक बैंक पहुंचे। बैंक में घुसते ही बदमाशों ने शाखा प्रबंधक बृजेश सिंह यादव और सीनियर सेंट्रल मैनेजर अलख नारायण को तमंचे के बल पर लेलिया। अलख नारायण ने अपने सामने की बड़ी मेज को लुटेरों की ओर ढकेल दिया, जिससे दो बदमाशों को चोटें आईं। खुद को घिरा हुआ देख बदमाश असलहा लहराते हुए चिरैयाकोट की ओर भाग निकले। थानाध्यक्ष गयासुद्दीन ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।