फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Counting of three-tier panchayat elections today, all preparations complete

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज, सभी तैयारी पूरी

Sat, 01 May 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Counting of three-tier panchayat elections today, all preparations complete
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की मतगणना संबंधित विकासखंड क्षेत्र में बनाए गए गणना स्थल पर रविवार को कराई जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाली मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार विकासखंड के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 38 टेबुल पर शुरु होगी। प्रभारी बीडीओ विरेंद्र सिंह ने बताया कि एक टेबुल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक के अलावा मतगणना सहायक प्रथम, मतगणना सहायक द्वितीय, मतगणना सहायक तृतीय और अतिरिक्त मतगणना सहायक सहित कुल पांच कर्मचारी रहेंगे। भांवरकोल विकासखंड में 35, बाराचवर में 33 टेबुल पर गणना होगी। निर्धारित टेबुल से अतिरिक्त बूथों की मतगणना आरओ एवं एआरओ को करानी होगी। क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि मतगणना स्थल के अंदर केवल पास धारक प्रत्याशी या एजेंट जब उनके ग्राम पंचायत की गणना शुरु होगी तब प्रवेश करेंगे। सादात संवाददाता के अनुसार मतगणना प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार की शाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया। आरओ डा. बब्बन प्रसाद ने बताया कि बापू महाविद्यालय पर बने मतगणना स्थल पर कुल आठ कमरों में 37 टेबुलों पर गिनती का काम किया जाएगा। टेबुल लगाने और बैरिकेडिंग आदि के साथ ही कोरोना को देखते हुए पूरे परिसर का सेनेटाइजेशन कराया गया है। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार मरदह विकासखंड की कुल 11 न्याय पंचायतों की मतगणना 10 कमरों में कुल 31, बाराचवर विकासखंड की कुल 13 न्याय पंचायतों की मतगणना 13 कमरों में कुल 34 टेबुलों तथा कासिमाबाद विकासखंड की मतगणना कुल 16 न्याय पंचायतों की मतगणना 10 कमरों में 41 टेबुलों पर की जाएगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भारत भार्गव ने बताया कि मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश के लिए प्रत्याशी एवं उनके एजेंट को प्रवेश के लिए उनके जारी पास के साथ कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट साथ होनी चाहिए तभी अंदर प्रवेश मिलेगा। मतगणना स्थल के आसपास सड़क किनारे किसी को रुकने या ठहरने की इजाजत नहीं रहेगी। मौधा संवाददाता के अनुसार सैदपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में मतगणना होगी। जबकि देवकली ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की मतगणना का काम होलीपुर गांव के राधारमण बालिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में पूरा किया जाएगा। सैदपुर के उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि सैदपुर ब्लाक की ग्राम पंचायतों की मतगणना के लिए 41 टेबुल और देवकली ब्लाक की ग्राम पंचायतों की मतगणना के लिए 40 टेबुल की व्यवस्था की गई है। इसमें कुल 486 मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बताया कि पहले मतपेटियों में पड़े मतों को पदवार छांटा जाएगा। अवैध मतों की अलग गड्डी बनेगी। जबकि पदवार मतपत्रों की 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएगी। सेवराई संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्य ने बताया कि दो शिफ्ट में मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। न्याय पंचायतवार मतगणना 18 कक्षों में 38 टेबुल पर की जाएगी। भदौरा ब्लाक की मतगणना पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई पर होगी। प्रत्याशी एजेंटों के वाहन पार्किंग मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग के पास प्राथमिक विद्यालय सतरामगंज बाजार के पास बनाया गया है।
विज्ञापन

0000
इनसेट
जुलूस नहीं निकाल सकेंगे विजयी प्रत्याशी
गाजीपुर। मतगणना टेबुल पर प्रत्याशी अथवा उसका एजेंट कोई एक ही मतगणना के समय मौजूद रहेगा। मतगणना परिसर में कोविड निगेटिव के प्रमाण पत्र के साथ मास्क लगाकर जाने पर एजेंट या प्रत्याशी को अनुमति दी जाएगी। लाकडाउन के कारण बाहर भी कोई नहीं रहेगा और न ही विजयी प्रत्याशियों को जुलूस निकालने की इजाजत है। लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed