फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Counseling of 70 candidates on the first day

पहले दिन 70 अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग

Mon, 28 Jun 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Counseling of 70 candidates on the first day
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के सापेक्ष रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की दो दिवसीय काउंसिलिंग का आयोजन सोमवार को शहर के छावनी लाइन स्थित श्री बालेश्वर पांडेय प्राइवेट आईटीआई में किया गया। पहले दिन शाम साढ़े पांच बजे तक 70 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई थी।
विज्ञापन

जिले में कुल 1900 पदों पर भर्ती करने के लिए सीट निर्धारित की गई थी। इन पदों को भरने के लिए दो चक्रों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई थी। प्रथम चक्र में 1076 और शेष 824 अभ्यर्थियों को दूसरे चक्र में शामिल कर काउंसिलिंग कराई गई थी। इस काउंसिलिंग में कुछ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। करीब 140 अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके थे। इसी क्रम में छूटे हुए अभ्यर्थियों को पुन: एक मौका देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश स्तर पर 6696 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन कर अनंतिम सूची जारी कर दी गई। सोमवार को काउंसिलिंग के लिए चार काउंटर बनाए गए थे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता की देखरेख में पहले दिन काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग का कार्य डायट के प्राचार्य सोमारू प्रधान ने भी देखा। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश झा, जयराम पाल, राजेश सिंह, राघवेंद्र सिंह और प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed