फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Councilors submitted a memorandum to appoint an administrator in the Nagar Panchayat

Ghazipur News: नगर पंचायत में प्रशासक नियुक्त करने के लिए सभासदों ने सौंपा पत्रक

Thu, 12 Feb 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Councilors submitted a memorandum to appoint an administrator in the Nagar Panchayat
बहादुरगंज नगर पंचायत के लिए प्रशासक की नियुक्ति को लेकर लिपिक हरि प्रकाश को ज्ञापन सौंपते सभासद - फोटो : राजकीय पालीटेक्निक एलिया।
बहादुरगंज। नगर पंचायत बहादुरगंज में चेयरमैन पद र6िक्त होने के कारण नगर पंचायत का कामकाज प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए भाजपा और कांग्रेस के सभासदों ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपा। सभासदों ने नगर पंचायत में शीघ्र प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है। सभासदों का कहना है कि अध्यक्ष पद खाली होने से कर्मचारियों का वेतन भुगतान रुका हुआ है, वहीं नगर क्षेत्र में विकास कार्य भी ठप पड़ गए हैं। इससे आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभासदों ने बताया कि त्योहारों का समय नजदीक है, लेकिन नगर पंचायत में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते नगरवासियों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

सभासदों ने मांग की कि जनहित में नगर पंचायत के सुचारू संचालन के लिए तत्काल प्रशासक की नियुक्ति कराई जाए, जिससे वेतन भुगतान, विकास कार्य और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य नियमित रूप से हो सकें। पत्रक सौंपने वालों में वार्ड 13 के सभासद सत्य प्रकाश बरनवाल, वार्ड 3 के सभासद संतोष जायसवाल, वार्ड 2 की सभासद प्रतिनिधि गौरीशंकर बासफोर, वार्ड 7 के सभासद (कांग्रेस) नौशाद अयान तथा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल्ला राईनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed