{"_id":"6ac92e5e1da73e282e09b230","slug":"councilors-staged-a-sit-in-and-raised-slogans-against-the-municipal-council-chairperson-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-161833-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सभासदों ने दिया धरना, पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सभासदों ने दिया धरना, पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका कार्यालय के बरामदे में धरना पर बैठे सभासदगण। संवाद
जमानिया। नगर पालिका परिषद में गृहकर को लेकर चल रहा गतिरोध गहराता जा रहा है। अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन शुक्रवार को सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने अध्यक्ष पर तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए छह सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
धरनारत सभासदों का कहना है कि नवीन गृहकर के संबंध में अपर जिलाधिकारी गाजीपुर और सक्षम अधिकारियों की ओर से रोक के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 11 सितंबर 2026 को हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से नवीन गृहकर को फिलहाल समाप्त करने का प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद नगरवासियों पर गृहकर जमा करने के लिए अनुचित दबाव बनाया जा रहा है।
इससे लोगों में आक्रोश है। सभासदों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि प्रशासनिक निर्देशों और बोर्ड के प्रस्ताव के अनुरूप कार्रवाई होनी चाहिए। सभासदों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
धरने में सभासद अंजनी कुमार गुप्ता, प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, मोहन गुप्ता, रजनीकांत उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी साहू, राजा बाबू, मनीष यादव, राकेश प्रजापति, विकास जायसवाल, शिवबचन यादव और उमराव यादव आदि उपस्थित रहे।