फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Councillors arrived at the meeting wearing black bands in protest against self-tax

Ghazipur News: स्वकर के विरोध में बैठक में काली पट्टी बांधकर पहुंचे सभासद

Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Councillors arrived at the meeting wearing black bands in protest against self-tax
मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक शुक्रवार को पालिका के सभागार में हुई। गहमागहमी के बीच सदस्यों ने वर्ष 2025-26 का बजट पारित किया। इस दौरान अनुमानित आय 20 करोड़ 97 लाख 72 हजार के सापेक्ष 20 करोड़ 95 लाख के व्यय का बजट पास किया गया। स्वकर के विरोध में सभासद काली पट्टी बांधकर बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुरू होने पर अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस दौरान सभासदों ने स्वकर पर चर्चा कराने की जोरशोर से मांग की।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि नगर पालिका की ओर से जो स्वकर लगाया गया है,वह आम लोगों के वश का नहीं है, इसे घटाया जाए। इस मांग को लेकर कुछ सदस्य बैठक से बाहर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद संजय वर्मा ने अपने वार्ड में नाली एवं सड़क बनाने, भट्ठी मोहल्ला के सभासद फैसल खां ने सदर रोड की सड़क निर्माण की मांग की। सभासद दुर्गेश नंदिनी ने मठिया मोहल्ले को बाढ़ग्रस्त बताते हुए उसे कर मुक्त करने की मांग की। पालिकाध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि सभी सदस्यों के सम्मान का ध्यान रखते हुए उनके वार्डों में विकास कार्य कराया जाएगा।

इस दौरान प्रस्तावित निर्माण कार्य की जानकारी ईओ ने दी। बैठक में ममशाद अंसारी, राकेश यादव, वकार अहमद, डब्बू चौरसिया, अनूप शर्मा, शिवशंकर बिंद, सितारा देवी, शनि बारी, नजराना बानो, लड्डू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed