फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Corruption rampant in development works

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार व्याप्त

Sun, 01 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corruption rampant in development works
गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर कमेटी की बैठक रविवार को भारद्वाज भवन पर हुई। इसमें नगर मंत्री रुद्रदत्त तिवारी ने कहा कि नगर में शुद्ध पेयजल, विद्युत की आपूर्ति ठीक नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसके खिलाफ संघर्ष करना होगा। बैठक में डा. रामबदन सिंह ने कहा कि वार्ड वाइज सदस्य बनाकर उन्हें वैचारिक रूप से लैस करके संगठन को मजबूत करना है। बेरोजगारी, महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सरकार केवल झूठ पर झूठ बोल रही है। फरीद आलम ने कहा कि लोकतांत्रिक, संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। संविधान, मौलिक अधिकार खतरे में है। इसके खिलाफ मजबूती से काम करने के लिए संगठन जरूरी है। बैठक में कई सांगठनिक निर्णय लेने के साथ ही 25 अगस्त को सरजू पांडेय की पुण्यतिथि में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का फैसला हुआ। नौ अगस्त को महंगाई, किसान, खेत मजदूरों के सवालों पर होने वाले आंदोलन में भाग लेने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सुरजीत, शिवकुमार यादव, मनोज सिंह, अरुण कुमार सिंह, गोविंद पटेल, ईश्वरलाल गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजेंद्र राय ने की। बैठक का सुपरविजन भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed