फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Coronation of Lord Shri Ram, Aarti performed

प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, उतारी गई आरती

Sun, 14 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Coronation of Lord Shri Ram, Aarti performed
मरदह। अति प्राचीन रामलीला कमेटी कुटी में शनिवार की रात जहां राम- रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसमें राम द्वारा रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त किया गया।इसके बाद रावण का पूतला दहन किया गया। इसी क्रम में भरत मिलाप के अवसर राम राज्याभिषेक धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मुकुट एवं तिलक लगाकर विधिवत आरती-पूजन किया गया। राजगद्दी के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन भी किया गया। इसका उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रवक्ता पंडित अनील कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता पिता की सेवा कर जीवन को धन्य बनाएं। प्रभु श्रीराम के आदर्श अनुकरण मनुष्य को सत्यमार्ग पर ले जाता है। समाज में परिवार बड़ी तेजी से टूट रहे हैं, इसका प्रमुख कारण अपने संस्कारों से भटकना है। परिवार में बुजुर्गों का सम्मान देखने को कम मिल रहा है। माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम कि तरह संस्कार और त्याग होना चाहिए। समाज में नशा को कोढ बताते हुए कहा कि आज हम सबका समाज नशा के कारण पूरी तरह से ग्रसित होता जा रहा है, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशा से मुक्ति के लिए संकल्प लेना चाहिए। नशा परिवार के साथ समाज को तोड़ रहा है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर समाज के प्रति अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया जाए तो सुंदर, समृद्ध समाज तथा मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस मौके पर संरक्षक प्रेेमनरायण सिंह, लल्लन सिंह, हरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अमित शर्मा, बलवंत सिंह, लालबाबू सिंह, ओमकार सिंह, अंकित सिंह, संजय यादव, पियूष सिंह, शशीकांत शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed