फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Corona infected with health worker found 32, one dead

स्वास्थ्य कर्मी समेत 32 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Tue, 01 Sep 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Corona infected with health worker found 32, one dead
गाजीपुर। स्वास्थ्य कर्मी समेत 32 की रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं बीएचयू में कई दिनों से भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2924 पहुंच गई है। जबकि 2366 स्वस्थ हो चुके हैं और 26 की मौत हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 533 पहुंच गई है।
विज्ञापन

नगर के प्रकाश टाकिज निवासी एक व्यक्ति करीब 15 वर्षों से मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें बीते 31 अगस्त को सांस लेने में परेशानी होने पर वाराणसी में भर्ती कराया गया था। एंटीजन कीट से जांच में वे पॉजिटिव मिले थे। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में जखनियां एक, महमूदपुर एक, नेवादा एक, तहसील सदर एक, बांकेपुर एक, अलीपुर एक, मुहम्मदाबाद एक, सियापार एक, रसूलपुर पचरासी एक, रेतवीपुर छह, बरेसर एक, सीएमओ आफिस एक, इंदौर एक, नोनहरा एक, नियाजी मुहल्ला एक, मुहम्मदाबाद एक, पिखौली एक, सैदपुर एक, मलिकपुरा दो, गंगानगर एक, इंद्रानगर एक, सीएमओ आवास एक, सदर दो, देवचंद गांव में एक कोरोना संक्रमित मिला। इसमें लक्षण रहित और लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि इलाज के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। वहीं देर शाम 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के पलिया गांव में मंगलवार को सायंकाल एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। रेवतीपुर गांव निवासी सोनी देवी (32) की 11 वर्ष पूर्व पलिया निवासी ब्रमेश्वर राय से शादी हुई थी। ससुराल पक्षों ने पुलिस को बताया कि गर्भवती होने से अचानक विवाहिता की तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए जब निजी डाक्टर के पास ले जाया गया, तो उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि विवाहिता की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। वैसे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़कर घर आ रहे छात्रों को मनबढ़ों ने पीटा
मनिहारी। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बौरीबीर सिंहपुर के पास मंगलवार की देर शाम हंसराजपुर बाजार से ट्यूशन पढ़कर घर आ रहे छात्रों को आधा दर्जन मनबढ़ों ने घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला किसी तरह शांत कराया। चौकड़ी गांव निवासी श्रवण यादव और गुलशन कुमार अपने अन्य मित्रों के साथ ट्यूशन पढ़कर घर आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए आधा दर्जन मनबढ़ों ने उन्हें मारना- पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed