फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Corona has not gone away from us

ठीक नहीं टीकाकरण में ना-नुकुर, कोरोना नहीं गया है हम लोगों से दूर

Thu, 07 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona has not gone away from us
कोरोना के पहले और दूसरे संक्रमण काल के दौर में जहां मरीजों को आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था। वहीं संक्रमण पीड़ित मरीजों की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया था। जिला प्रशासन ने कमाल संभालते हुए टीकाकरण, जांच और दवा वितरण को मिलाकर एक साथ अभियान चलाया। कुछ दिन बाद परिणाम भी बेहतर दिखाई पड़ा। मरीजों का आंकड़ा कम होना शुरू हो गया। टीकाकरण की ही देन रही कि तीसरी लहर आई और चली गई, जनपद के लोग सुरक्षित रहे। ऐसे में टीकाकरण सुरक्षित है। लेकिन अभी कोरोना का संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है। मरीजों के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। लोग प्रीकॉशन डोज लेने में अब पहले जैसी तत्परता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में समाज के प्रभावी शख्सियतों ने एक स्वर में गुजारिश की है कि कहा भ्रम न पाले, शतप्रतिशत सुरक्षित है कोरोना टीका। दोनों डोज जिन्होंने ले लिया है वह निश्चित तौर से बूस्टर डोज जरूर लगवाएं, जिससे वह सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। मरीजों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण काफी जरूरी है। जिन लोगों ने दोनों टीका लगवा लिया है। बूस्टर का डोज जरूर लें, जिससे आप सुरक्षित रहे।- अरुण सिंह, एडीएम
विज्ञापन

कोविड के नए-नए वैरियंट आ रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण ही इस वायरस से बचा सकता है। कोरोना का टीका सौ प्रतिशत सुरक्षित है। डॉक्टर से सलाह लेकर वैक्सीनेशन जरूर कराएं। जिन लोगों ने पूर्व में कोरोना का दोनों डोज लगवा लिया है। वह बूस्टर डोज जरूर लगवाएं।- रोहन पी बोत्रे, एसपी गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों व कुशल वैज्ञानिकों द्वारा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का ईजाद कर लोगों को प्राणवायु देने का काम किया गया है। ऐसे में विश्वकल्याण निमित्त व राष्ट्र धर्म के पालन के लिए टीकाकरण करवाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज, सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सभी वर्ग आगे आएं। कोरोना जैसी महामारी पर जीत दर्ज करने के लिए जरूरी है कि सभी लोग टीकाकरण कर स्वंय के साथ-साथ दूसरों को सुरक्षित रखे। टीकाकरण ही एक उपाय है, जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सकता है।- फादर फेलिक्स राज, प्रधानाचार्य हार्टमन इंटर कालेज हार्टमनपुर

समाज के लोगों ने जिस तरह से कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए घर पर रहकर एकजूटता दिखाई। इसी तरह टीकाकरण के लिए सभी आगे आए। अधिक से अधिक लोग दोनों डोज के साथ बूस्टर का डोज अवश्य लें, जिससे संक्रमण से बचाव हो सके।- विनोद गुप्ता, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed