फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

डाक्टर समेत 21 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Tue, 13 Oct 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। डाक्टर समेत 21 की रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम सात बजे पॉजिटिव आई। वहीं कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती अब तक 3813 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। ऐसे में जनपद में कुल संक्रमितों संख्या 4130 पहुंच गई है। अब तक 58 मरीजों की मौत हो गई है और एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 259 है। वहीं मेडिकल टीम ने आरटीपीसीआर के माध्यम से 464 एवं एंटीजन से 937 संदिग्धों की जांच हुई। सैदपुर ब्लाक के वसूपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को एक सप्ताह पूर्व पेट में दर्द था। इससे वह खाना नहीं खा पा रहे थे। बीते 12 अक्तूबर को उन्हें घबराहट होने लगी तो परिवार के लोग उन्हें सीएचसी सैदपुर लेकर आए। वहां एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव मिले। वहां उन्हें आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। कार्डियेक अरेस्ट के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में बुढ़ानपुर गांव में सात, सदर चार, तेजपुर एक, भदौरा एक, दुल्लहपुर एक, रामपुर एक, उसिया एक, परसनी एक, नारीपचदेवरा एक, नूरपुर एक और रेवतीपुर में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। मेडिकल टीम जहां संक्रमित मरीजों को ट्रेस करने में जुटी है। वहीं कोविड संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों की सूची सर्वे टीम द्वारा तैयार की जा रही है। एसीएम डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक संक्रमित की इलाज के दौरान सैदपुर सीएचसी पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed