{"_id":"634d9dd57516806dc37a9184","slug":"corona-gave-relief-so-inflation-is-hurting-the-paint-market-ghazipur-news-vns679553114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने दी राहत तो महंगाई कर रही है पेंट बाजार को आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने दी राहत तो महंगाई कर रही है पेंट बाजार को आहत
विज्ञापन
पूरे साल में सबसे ज्यादा दीपावली के दौरान लोग दुकान-मकान में रंग-रोगन कराते हैं। इसी के मद्देनजर पेंट कारोबारी बेहतर कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं दीपावली पर अब एक सप्ताह शेष है। ऐसे में लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन कराना शुरू कर दिया है। पेंट व्यापारियों की माने तो पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 40 फीसदी पेंट के दाम में वृद्धि हुई है, जो कारोबार की चमक को फीका कर रहा है। दीपावली का लोग एक वर्ष तक बेसब्री से इंतजार करते हैं। दीपों के त्योहार पर लोग घरों दुकानों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन करवाते हैं। दो वर्ष बाद जहां कोरोना से राहत मिली है तो महंगाई ने पेंट के चमक को फीका कर दिया है। पेंट व्यापारियों के अनुसार ग्राहकों की पसंद और मांग को देखते हुए कंपनियों ने उत्पादन और आपूर्ति तेज कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि अब कोरोना की लहर लगभग खत्म हो गई है। लोग भी त्योहार के पहले अपने घरों का लुक बदलना चाहते हैं। आकर्षक रंग-रोगन कराने की मंशा लिए लोग बाजार का रुख करने लगे हैं।
कई तरह के पेंट है बाजार में
बाजार में विभिन्न कंपनियों के कई क्वालिटी के पेंट उपलब्ध हैं। ब्रांडेड पेंट 300 रुपये से लेकर 700 रुपये प्रति लीटर तक है। पेंट बाजार में विभिन्न कंपनियों के गोल्ड, मैटेलिक, लग्जरी, वाटर प्रूफ, प्रीमियम इमल्शन (पायस) की डिमांड ज्यादा है। इमल्शन एक प्लास्टिक पेंट है।
मजदूरी से लेकर ब्रश की की कीमतों में इजाफा
सामान्यत: दस गुणे बारह का एक कमरा और किचन, बाथरूम को सामान्य पेंट करने में दो वर्ष पहले जहां तीन हजार खर्च हो रहा था वहीं अब पांच हजार के करीब लग रहा है। पेंट कारोबारी तौसीफ ने बताया कि पेंट के साथ तारपीन तेल और ब्रश की कीमतों में भी पांच से 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं जहां मजदूरी 350 से 400 थी बढ़कर अब 450 से 500 रुपये हो गई है। इससे पेंट कारोबार पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन
मौजूदा दौर में लोगों के रहन-सहन और सोच में काफी बदलाव आया है। लोग अब घरों के बाहर और भीतर महंगा पेंट कराने लगे हैं। इस बार पेंट बाजार के दीपावली पर चमकने की आस है। - सुजीत शर्मा, पेंट व्यापारी
पिछले साल की तुलना में पेंट के दाम में करीब 40 फीसदी की वृद्धि हुई जो पेंट के कारोबार के रंग को फीका कर रही है। अब एक सप्ताह ही शेष है। महंगाई बढ़ने असर भी पड़ा है। - नदीम अहमद, पेंट व्यापारी।
पिछले साल की तुलना में कई बार पेंट के दाम बढ़े है। दीपावली पर घर सहित दुकानों को संवारने के लिए ज्यादातर लोग घर पेंट कराते हैं। इस बार पेंट की चमक महंगाई से फीकी पड़ रही है। - मेराज अहमद, पेंट होलसेलर।
कोरोना संक्रमण से पूर्व दीपावली पर्व पर जो पेंट की बिक्री होती थी। इस वैसी रौनक बाजार में नहीं दिखाई दे रही है। इसका कारण कहीं न कहीं महंगाई है। वजह जो पेंट 180 रुपये प्रति लीटर मिलता था। अब 240 रुपये प्रति लीटर से ऊपर मिल रहा है। - तौसीफ, पेंट व्यापारी।