फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Corona: District gets three deep freezers, equipped cold chain room

कोरोना: जिले को मिले तीन डीप फ्रीजर, लैस हुआ कोल्ड चेन रूम

Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Corona: District gets three deep freezers, equipped cold chain room
गाजीपुर। कोविड वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को डीप फ्रीजर उपलब्ध करा दिया गया है। इसे सीएमओ कार्यालय में स्थापित कोल्ड चेन रूम में रखा गया है। कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई है, जिससे अभियान संचालित होने पर किसी तरह की समस्या न खड़ी हो सके।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के फैलाव एवं मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए बीते दिनों सरकार ने कई ठोस कदम उठाए, वहीं अधिक से अधिक संदिग्धों की स्वैब सैंपलिंग कराने का कार्य भी किया। अब कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी तैयारियां तेज कर दी गई है। बीते सितंबर माह में विभाग की ओर से सरकारी एवं निजी अस्पतालों में तैनात डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कराने के साथ उसे पोर्टल पर अपलोड कराया गया। इसके बाद ब्लाक स्तर के डाक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशाला आयोजित कर उनको प्रशिक्षित किया गया। इसके बाद शासन के निर्देश पर सीएमओ कार्यालय परिसर में कोल्ड चेन रूम स्थापित कराया गया। इसकी रिपोर्ट मिलते ही लखनऊ से कोल्ड चेन रूम को तीन डीप फ्रीजर उपलब्ध कराया गया, जिससे कोविड वैक्सीन को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed