फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Corona: 12 people sampling in ghazipur

कोरोना: शेष 12 लोगों की भी हुई सैंपलिंग

Thu, 02 Apr 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Corona: 12 people sampling in ghazipur
लाकडाउन के बाद शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में देहरादून के ठहरे जमाती का सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में मिले कुल 14 लोगों में से शेष 12 लोगों की बृहस्पतिवार को सैंपलिंग की गई। इससे पहले बुधवार को दो लोगों की सैंपलिंग की गई थी जिसमें से एक की रिपोर्ट पाजिटिव बताई जा रही है। इस दौरान मस्जिद के पास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। सभी की काफी सतर्कता के साथ सैंपलिंग की जा रही थी। इस दौरान उन्हें अकेले में रहने तथा रहन-सहन के जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि गत 12 मार्च को दिल्ली से चलकर कुल 11 लोग दिलदारनगर में 14 मार्च को हुए एक जलसे में शामिल होने आए थे। इन 11 लोगों में से आठ लोग देहरादून और तीन लोग सहारनपुर के हैं। दिल्ली में यह लोग मरकज में भी शामिल हुए थे। दिलदारनगर में जलसा समाप्त होने के बाद वहां से तीन लोग इन सभी को लेकर गाजीपुर शहर आ गए। यहां आने के बाद एक बार जनता कर्फ्यू और फिर बाद में लॉकडाउन कर दिया गया, जिससे यह सभी लोग शहर में ही फंस गए। यह सभी लोग मंगलवार को शहर की एक मस्जिद में ठहरे मिले, जिसके बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए। बुधवार को सभी की स्कीनिंग की गई और इसके बाद संदिग्ध दो लोगों की सैंपलिंग की गई थी। बृहस्पतिवार को प्रशासन पूरी सुरक्षा के साथ इस मस्जिद पर पहुंचा। शेष बचे 12 लोगों की बारी बारी से सैंपलिंग की गई। मस्जिद के आसपास पूरे इलाके की साफ-सफाई की गई। इस दौरान दर्जनों सफाई कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed