फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cornea of 10th student eye was torn in school relatives accused teacher For beating

Ghazipur: स्कूल में 10वीं के छात्र की आंख की कॉर्निया फटी, परिजनों ने शिक्षक पर पीटने का आरोप लगाया

Wed, 08 Feb 2023 10:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Feb 2023 10:28 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के जलालाबाद स्थित स्कूल में दो दिन पूर्व कक्षा 10 के एक छात्र की बाईं आंख में गंभीर चोट लगने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का आरोप है कि अध्यापक के पीटने से छात्र की आंख की कॉर्निया फट गई है। 

विज्ञापन
Cornea of 10th student eye was torn in school relatives accused teacher For beating
आंख पर सूजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजीपुर जिले के जलालाबाद स्थित स्कूल में दो दिन पूर्व कक्षा 10 के एक छात्र की बाईं आंख में गंभीर चोट लगने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का आरोप है कि अध्यापक के पीटने से छात्र की आंख की कॉर्निया फट गई है। जबकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रों की धक्कामुक्की में ही 10वीं का छात्र गिरा और उसकी आंख में चोट लग गई।

विज्ञापन


नायकडीह निवासी रामनारायण प्रजापति का सबसे छोटा पुत्र रोहन मां शारदा चिल्ड्रेन स्कूल में कक्षा में 10 में पढ़ता है। वाराणसी में पढ़ने वाले उसके बड़े भाई दीपक ने बताया कि दो वर्ष पूर्व लॉकडाउन के दौरान उसकी आंख में चोट लगी थी, उपचार से वह ठीक भी हो गया था और चश्मा लगा रहा था।

विज्ञापन

आंख से 95 फीसदी नहीं दिखाई पड़ेगा

गत छह फरवरी को रोहन स्कूल की कक्षा के बाहर दूसरे छात्र के साथ खड़ा था। इसी दौरान एक अध्यापक आए तो दूसरा छात्र कक्षा में चला गया। रोहन को उन्होंने पकड़कर पीट दिया। जिससे चश्मे का शीशा टूटकर आंख में धंस गया। किसी के फोन से रोहन ने भाई को सूचना दी। उसे वाराणसी बुलाकर दिखाया तो डॉक्टरों ने बताया कि कॉर्निया फट गई है और आंख से 95 फीसदी नहीं दिखाई पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 9 फरवरी को ऑपरेशन होगा दीपक ने बताया कि स्कूल प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं की गई है। पुलिस की आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत करेंगे। उधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुशवाहा ने बताया कि बच्चों की इंटरनल परीक्षा चल रही थी। परीक्षा देकर बच्चे गलियारे में भीड़ लगाए हुए थे।

तभी एक अध्यापक पहुंचे और बच्चों को जाने को कहा। धक्कामुक्की में बच्चे गिर गए। जिससे रोहन की आंख में चोट लग गई। अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिले हैं, इलाज में जो भी खर्च होगा वहन करेंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed