{"_id":"570be52e4f1c1b58464a6b51","slug":"coordinating-the-establishment-of-the-new-train-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई ट्रेन के संचालन की तैयारी में जुटा महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई ट्रेन के संचालन की तैयारी में जुटा महकमा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन का निरीक्षण करते रेल अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर सिटी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलने वाली महाराज सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
गाजीपुर सिटी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलने वाली 22419-22420 महाराज सुहेलदेव एक्सप्रेस का शुभारंभ 13 अप्रैल को सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा। डीआरएम ने स्टेशन के प्लेटफार्मों का निरीक्षण करने के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया स्थित मंच को देखा। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की तरफ से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए बड़े आकार की एलसीडी लगाई जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक के साथ निरीक्षण करने वाले अन्य अधिकारियों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पीसी जायसवाल, सीनियर डीईएन-2 राहुल श्रीवास्तव, सीनियर डीएसटी मुकुल गर्ग, सीनियर डीओएम, वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डा. संजयप्रताप सिंह, स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, दूरसंचार अभियंता केके मिश्र, वाणिज्य अधीक्षक श्रीनिवास दुबे आदि मौजूद थे।