फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Conveyed the message of environmental conservation through tree plantation.

Ghazipur News: पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Thu, 02 Jul 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of environmental conservation through tree plantation.
जखनिया वन रेंज की ओर से बुधवार को उच्च कन्या विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विभागीय पौधशाला में तैयार उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकरनाथ सिंह ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रत्येक व्यक्ति अगर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो हरियाली बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा। विभाग की ओर से तैयार किए गए गुणवत्तापूर्ण पौधे लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक पौधरोपण हो सके। अंत में सभी उपस्थित लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा, ग्राम प्रधान मोहब्बतपुर हरेंद्र प्रताप, डॉ. उमेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर आम भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed