फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Conversion biggest threat to country: Ganesh

धर्मांतरण देश के लिए सबसे बड़ा खतरा: गणेश

Sun, 05 Feb 2023 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Conversion biggest threat to country: Ganesh
रामगढ़ क्षेत्र के दुपटिया गांव में मंचासीन छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व जाति सुरक्षा मंच के राष्? - फोटो : SONBHADRA
रामगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व जाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश राम भगत ने कहा कि धर्मांतरण देश के लिए बड़ा खतरा है। वह शनिवार शाम दुपटिया गांव में आदिवासी समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक वनवासी हैं तभी तक राम हैं। वनवासी खत्म धरती खत्म। कुछ लोग प्रलोभन देकर हमें कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। धर्मांतरण से जो भी जातियां बनी हैं, उनका आरक्षण समाप्त होना चाहिए। जाति सुरक्षा मंच इसकी लड़ाई पूरे देश में लड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भगवान राम हमारे हैं हम उनके हैं और जब तक हमारी संस्कृति जिंदा रहेगी, मांदर की थाप रहेगी। हमारा गीत रहेगा तब तक आदिवासियों को कोई बदल नहीं सकता। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान जनजाति सुरक्षा मंच के महामंत्री देवनारायण खरवार, रामबचन धागर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना धागर, बुद्धिनारायण धांगर, बीरबल धांगर, जवाहर जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, बंधु पनिका आदि मौजूद रहे। संचालन नंदलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed