फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Controversy over Tajiya procession, 8 sued, 6 arrested

Ghazipur News: ताजिये के जुलूस को लेकर विवाद, 8 पर मुकदमा, 6 गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Controversy over Tajiya procession, 8 sued, 6 arrested
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर (पृथ्वीपुर) में बुधवार की रात ताजिया के जुलूस के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि जुलूस में शामिल छह नामजद और दो अज्ञात युवकों ने पेड़ की डाल काटकर ताजिया के लिए रास्ता निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर दूसरे वर्ग की बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। साथ ही मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मारपीट करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




नसीरुद्दीनपुर गांव में रात 9.30 बजे ताजिये को जुलूस गांव से निकल रहा था। बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गांव के ताजिया का मिलन हुआ और करबला के लिए आगे बढ़ा। गांव के दक्षिण दिशा में स्थित ब्राह्मण बस्ती से गुजरते समय जुलूस में शामिल लोगों ने दीनानाथ पांडेय के शीशम के पेड़ की डाल तोड़ दी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष राकेश पांडेय उर्फ पुकार पांडेय की जामुन की डाल काट दी। राकेश पांडेय की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक ताजिया जुलूस लेकर युवक उनकी दीवार और खेत में घुसने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडा और सरिया से मारने पीटने लगे। आरोप है कि भतीजा आकाश बचाने आया तो मारने लगे। आवाज सुनकर मां हंसराजी देवी (60) बचाने गई तो उसको भी गिराकर लात घूंसे से मारा पीटा, इससे वह वहीं बेहोश हो गईं। तब तक गांव के लोग और मरदह, कासिमाबाद, बिरनो थाने की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ कासिमाबाद चोब सिंह आदि मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। घटना की जानकारी होने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रवीण तोगड़िया गुट के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल रमेश गुप्ता भी पहुंचे।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 6 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


-------

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

-फैजी उर्फ फहीम अहमद (42) ग्राम बिहरा थाना बिरनो
-क्यूम हासमी (35) नसीरुद्दीनपुर थाना मरदह
-हलीम उर्फ सलीम हासमी (27) नसीरुद्दीनपुर थाना मरदह
-इस्माईल अंसारी (30) नसीरुद्दीनपुर थाना मरदह
-मो. तसौउर (55)नसीरुद्दीनपुर थाना मरदह
-जसीम अहमद (32) बिहरा थाना बिरनो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed