{"_id":"67c49f4ee86865aa73036928","slug":"contract-lineman-dies-due-to-electric-current-dead-body-hangs-for-5-hours-traffic-jam-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-128990-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: करंट से संविदा लाइनमैन की मौत 5 घंटे लटका रहा शव, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: करंट से संविदा लाइनमैन की मौत 5 घंटे लटका रहा शव, चक्काजाम
विज्ञापन
बिजली के पोल पर फॉल्ट दुरुस्त कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट से मौत हो गई। इसके बाद पावर हाउस के कर्मचारी अपना-अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर गायब हो गए। मृतक का शव पांच घंटे तक बिजली के तार पर लटका रहा।
नाराज ग्रामीणों ने चितबड़ागांव-दुबिहा-रसड़ा मार्ग जाम कर दिया। मुहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी, बिजली निगम के एसडीओ दिलीप साहू के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। लठठूडीह गांव में बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसे दुरुस्त करने के लिए संविदा पर तैनात लाइनमैन देवेंद्र राय (50) बिजली के पोल पर दोपहर पौने एक बजे चढ़े। ग्रामीणों के मुताबिक पोल पर चढ़ने से पहले उन्होंने करीमुद्दीनपुर पावर हाउस से शटडाउन लिया था। फाॅल्ट दुरुस्त करने के दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने लगा, जिससे देवेंद्र राय की मौत हो गई और शव तारों पर लटका गया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर पावर हाउस के कर्मचारी मोबाइल स्विच ऑफ कर मौके से नदारद हो गए।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने सवा तीन बजे चितबड़ागांव-दुबिहा-रसड़ा मार्ग जाम कर दिया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मौके पर पुलिस पहुंची। मुहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी, सीओ शेखर सेंगर और एसडीओ दिलीप साहू भी पहुंचे। परिजनों की मांग थी कि मृतक के पुत्र को नौकरी दी जाए।