फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Consume Sattvic food and observe celibacy during Pitru Paksha.

Ghazipur News: पितृ पक्ष में करें सात्विक भोजन, ब्रह्मचर्य का पालन

Sat, 26 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Consume Sattvic food and observe celibacy during Pitru Paksha.
जखनिया। क्षेत्र के सिद्धपीठ हथियाराम मठ में 60 दिनों से चल रहे चातुर्मास रुद्र महायज्ञ अनुष्ठान का समापन शनिवार को होगा। सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर पवहारी महंथ भवानीनंदन यति महाराज ने बताया कि देश में चातुर्मास महाव्रत संन्यासियों का सबसे बड़ा महाव्रत है। इसमें 60 दिनों तक साधना-आराधना और अति रुद्रात्मक अनुष्ठान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में पितरों के लिए पिंडदान करना चाहिए। पितृ पक्ष के दौरान व्यक्ति को सात्विक भोजन करना चाहिए। शुद्ध विचार एवं ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। पिता, दादा, परदादा ने हमें जन्म दिया है तो उन्हें तारने का कार्य हमें श्राद्ध, तर्पण और शुद्ध विचारों से करना चाहिए। अपने पितरों को खुश करने के बाद परिवार में तमाम प्रकार की खुशहाली होती है। सिद्धपीठ में अनुष्ठान का समापन वैदिक विद्वानों की ओर से सुबह 8 बजे हवन-पूजन के साथ संपन्न किया जाएगा। सुबह 9 बजे से विद्वत सभा का आयोजन होगा। इसके बाद महा भंडारा का आयोजन किया गया है। इस मौके पर डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी, शिवानंद सिंह, अमिता दुबे, सर्वेशचंद्र पांडेय, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed