फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction work completed on schedule

निर्धारित समय पर पूर्ण हो निर्माण कार्य

Thu, 29 Oct 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Construction work completed on schedule
 वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप का अधिकारियों की फौज संग सिटी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर कराए जा रहे कार्यों के संबंध में मातहतों से पूछताछ की।
विज्ञापन


श्री कश्यप सुबह स्पेशल ट्रेन से औड़िहार, सैदपुर और नंदगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद गाजीपुर स्थित सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वीआईपी लांज में कुछ पल बैठने के बाद उन्होंने प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसर को घूमकर
विज्ञापन


देखा। साफ-सफाई आदि की व्यवस्था को लेकर संतुष्ट दिखे।  निरीक्षण के समय उनके साथ सीनियर डीईएन-2 राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एसएन साहू, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके उपाध्याय, सहायक परिचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक सचिन मिश्रा, वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डा. संजय प्रताप सिंह, एनएन सिद्दीकी, दूरसंचार अभियंता केके मिश्र, श्रीनिवास दुबे, इन्द्रजीत यादव आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, मंडल रेल प्रबन्धक सतीश के कश्यप ने यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर कराये जाने वाले विकास कार्यों के बारे में स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार पांडेय

एवं दामोदर तिवारी सहित स्थानीय अधिकारियों से विचार विमर्श किया। प्लेटफार्म पर साफ सफाई का निरीक्षण किया। श्रीनारायण तिवारी के नेतृत्व में रेल यात्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम से मिला। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री   सुविधाओं के विस्तार, प्लेटफार्म संख्या-2 को ऊंचा करने एवं रेलखण्ड पर चलने वाली गोदिया एवं हरिहरनाथ एक्सप्रेस के यूसुफपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग की। डीआरएम ने कहा कि टिकट काउंटर के सामने बड़ा

शेड डालने के अलावा प्लेटफार्म संख्या -1 के शेड को बदला जायेगा। फुट ओवरव्रिज निर्माण का मामला प्रक्रिया में है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाएगा।


 वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप ने गुरुवार को सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसी दौरान उनके साथ आए सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके उपाध्याय ने कमी पाए जाने पर स्टेशन के एक वेंडर पर जुर्माना ठोंक दिया। उनकी इस कार्रवाई से वेंडरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed