{"_id":"68ee98a8cdefa97790053754","slug":"construction-of-the-second-underpass-in-the-district-completed-with-an-expenditure-of-five-crore-rupees-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-140752-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पांच करोड़ से जिले के दूसरे अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पांच करोड़ से जिले के दूसरे अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा
विज्ञापन
गरथौली में बनकर तैयार हुआ अंडर पास। स्रोत- रेलवे
जनपद का दूसरा अंडरपास गरथौली में 5 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो गया है। कार्य पूरा होने के बाद अब वाहन निर्बाध रूप से फर्राटा भर सकेंगे। एक सप्ताह में इसपर आवागमन शुरू होगा। निर्माण कार्य पूरा होने में एक वर्ष का समय लगा है।
गरथौली गेट संख्या 11 सी पर अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने से करीब 25 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। जिला मुख्यालय से गरथौली की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। वर्ष 2023 में गरथौली रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।
वही वासुचक में पहले अंडरपास का निर्माण इसी महीने पूरा हुआ है। वर्ष 2024 में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। अंडरपास का निर्माण होने से पहाड़पुर, उतरौल, रामपुर मांझा, देवचंदपुर, पचारा आदि गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
अब तक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के समय फाटक बंद हो जाता था। जिससे रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
गरथौली रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण पूरा हो गया है। इससे यातायात सुगम होगा। इसके निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल