फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of rest stop stopped after protest

Ghazipur News: विरोध के बाद रुका विश्राम स्थल का निर्माण

Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of rest stop stopped after protest
नगर के ददरी घाट पर रविवार को विश्राम स्थल का निर्माण कार्य लोगों के विरोध के बाद रोक दिया गया। काम शुरू होने के बाद पक्के घाट की सीढि़यां बीचोबीच तोड़ी जा रहीं थीं। यह देखकर कुछ लोग भड़क गए और विरोध शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर नगर पालिका की ईओ अमिता वरुण पहुंचीं। उन्होंने 26 फरवरी तक कार्य रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत नगर के ददरी घाट और पोस्ता घाट पर जेटी का निर्माण प्रस्तावित है। इसी क्रम में जल परिवहन विभाग की ओर से नगर पालिका से एनओसी लेकर ददरी घाट पर विश्राम स्थल का निर्माण कराने को लेकर पक्के घाट पर सीढि़यों को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया। तोड़ाई कार्य के कारण घाट बदहाल होने लगा। यह नजारा देखकर कुछ स्थानीय लोगों से रहा नहीं गया। उन्होंने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि जब विश्राम स्थल ही बनाना है तो पक्के घाट के बगल में बनाया जाए। वहां पर जगह भी पर्याप्त है। पक्के घाट की सीढि़यों को तोड़ना ठीक नहीं है। बीचोबीच खोदाई करने से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। महाशिवरात्रि का पर्व भी आने वाला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं नगर पालिका ईओ अमिता वरुण ने तुरंत कार्य को रोकने का निर्देश दिया। कहा कि इसके बारे में संबंधित विभाग और डीएम से वार्ता की जाएगी। फिलहाल 26 फरवरी तक कोई कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन

हल्दिया से प्रयागराज तक जल्द से जल्द जल यातायात शुरू करने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में नगर के दो गंगा घाटों पर जेटी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इनमें ददरी घाट और पोस्ता घाट शामिल हैं। जेटी के तहत दोनों गंगा घाटों पर शेड और बेंच लगाकर विश्राम स्थल बनाने का कार्य किया जाना है। इसे लेकर ददरीघाट पर निर्माण चल रहा था। वहीं हल्दिया से प्रयागराज तक जल यातायात शुरू होने से लोगों को सफर के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। अब तक सड़क और ट्रेन मार्ग से ही लोग आवागमन करते हैं। साथ ही किसानों और व्यापारियों को भी अपने उत्पादों के आयात एवं निर्यात में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed