फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of new stadium started after about one and a half years

करीब डेढ़ वर्ष बाद नवीन स्टेडियम का निर्माण शुरू

Wed, 16 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction of new stadium started after about one and a half years
पहले कोरोना के कहर और फिर धनाभाव की वजह से करीब डेढ़ वर्ष से रुका नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गेटों को बनाने का काम किया जा रहा है। हालांकि कार्य की गति धीमी होने की वजह सेइसके अगले कुछ महीने में पूरा होने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार में दशकों पहले नेहरू स्टेडियम की स्थापना कराई गई थी। छोटा होने के कारण फुटबाल, क्रिकेट आदि खेलों की प्रतियोगिताओं के आयोजन में कठिनाई महसूस की जा रही थी। खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की ओर से बड़े मैदान की जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की जरूरत को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने शहर के पुलिस लाइन के पास आरटीआई मैदान में 6.310 हेक्टेयर जमीन पर नवीन स्टेडियम का निर्माण कराने का निर्णय कुछ वर्ष पहले लिया। इसके लिए 4.70 करोड़ की धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराई गई। जनवरी 2018 के दूसरे पखवारे की शुरुआत में प्रदेश के तत्कालीन खेल मंत्री ने इसका शिलान्यास किया था। नवीन स्टेडियम में प्रशासनिक भवन, बास्केटबाल कोर्ट, दर्शक दीर्घा, चहारदीवारी, ओवरहेड टैंक, तीन गेट एवं गार्ड रूम का निर्माण कराया जाना है लेकिन अभी तक निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल कार्यालय की मानें तो इसे दिसंबर 2020 तक पूरा कर लिया जाना था लेकिन पहले वैश्विक महामारी कोरोना और उसके बाद धन के अभाव में कार्य रुक गया। दर्शक दीर्घा, ओवरहेड टैंक, चहारदीवारी एवं प्रशासनिक भवन बन तो गया लेकिन भवन का फर्श, वायरिंग, खिड़की-दरवाजे तथा रंगाई-पुताई कर उसका कायाकल्प किया जाना है। बास्केटबाल कोर्ट, तीन गेट, गार्ड रूम बनाया जाना है। बीते वर्ष फरवरी माह से धन के अभाव में निर्माण कार्य रुका था। कुछ सप्ताह पहले शासन की ओर से 59 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। पैसा मिलने के बाद निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इस समय गेटों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में अगले कुछ महीने में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

बैडमिंटन कोर्ट में लगी नई लाइटें
गाजीपुर। नेहरू स्टेडियम में स्थित बैडमिंटन कोर्ट के दिन बहुरने वाले हैं। हाल ही में कोर्ट में सोलह चिप और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा किया गया है। खिड़की, दरवाजों की मरम्मत कराने के साथ ही उसके रंग-रोगन का कार्य कराया जाएगा। स्टेडियम की चहारदीवारी की रंगाई-पुताई कराई जानी है। इसके लिए जल्द ही इस्टीमेट तैयार कराया जाएगा।
नवीन स्टेडियम के गेट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के संबंध में प्रयास किया जा रहा है- अरविंद यादव, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed