{"_id":"63519032ae58f811996fb1a6","slug":"construction-of-interlocking-and-covered-drain-inaugurated-ghazipur-news-vns680088462","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलाकिंग और ढक्कनयुक्त नाली के निर्माण का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलाकिंग और ढक्कनयुक्त नाली के निर्माण का लोकार्पण
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के विकास कार्यों के लोकार्पण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नगर के प्रोफेसर कालोनी में नव निर्मित इंटरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व लोकसभा गाजीपुर के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल नगर की जनता के उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण यहां के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की मौजूदगी से होता है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि मैं और सरिता अग्रवाल दोनों मिलकर जिले व नगर का सामूहिक विकास करेंगे। हम चाहते हैं कि अगला कार्यकाल भी सरिता जी का ही हो ताकि यह साथ बना रहे।
भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि जिस प्रकार से नगर के विकास कार्यों के लोकार्पण का सिलसिला चल रहा है उससे यह प्रमाणित होता है कि नगर में चारों तरफ प्रत्येक क्षेत्र में सामूहिक विकास हुआ है। भाजपा के जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने कहा कि वास्तव में गाजीपुर नगर को संवारने व सजाने का कार्य सरिता अग्रवाल ने किया है वो स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास में लोगों से सहयोग मांगा। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वार्ड नंबर 17 के प्रोफेसर कालोनी में नवीन सिंह के मकान से अरविंद कुमार सिंह के मकान तक इंटरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का करीब 7 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है।
इस अवसर पर रामनरेश कुशवाहा, रासबिहारी राय, राजेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रंजनारघुवंशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय सिंहएवं संचालन अजय गुप्ता ने किया। क्षेत्रीय सभासद सरिता गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, कार्तिक गुप्ता, भाजपा के जिला मंत्री सुरेश बिंद, गुलाम कादिर राइनी अदि मौजूद रहे।