फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of half-way approach is a danger to the passers-by

Ghazipur News: आधा-अधूरे एप्रोच का निर्माण राहगीरों के लिए खतरे का सबब

Wed, 05 Apr 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of half-way approach is a danger to the passers-by
बिहार को जोड़ने वाली ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे 124 सी पर कार्यदायी संस्था की लापरवाही से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। पकड़ी गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया पर आधा-अधूरे एप्रोच बनाकर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। इस पुलिया पर राहगीर जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे है। वे महकमे की लापरवाही से कभी भी काल के गाल में समा सकते है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा का कोई उपाय नहीं है। निर्माणाधीन पुलिया से गुजरते समय अनजान राहगीरों हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचते है। है। इसको लेकर महकमें से कई बार शिकायत किया गया। इसके बावजूद पुलिया के एप्रोच मार्ग को दुरूस्त नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना पुलिया से अधिकारी व जनप्रतिनिधि गुजरते है। किसी का इस ओर ध्यान न जाना समझ से परे है। जल्द से जल्द अधूरे एप्रोच मार्ग दुरुस्त न होने पर ग्रामीणों ने चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता आशीष पाल ने बताया कि जल्द ही पुलिया के एप्रोच का निर्माण पूरा कराया जाएगा। पुलिया पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। 000
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed