फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of bridge started at Rs 4.61 crore on Beso river near Tadwa Bhawani village.

Ghazipur News: टड़वा भवानी गांव के पास बेसो नदी पर 4.61 करोड़ से पुल का निर्माण शुरू

Mon, 28 Oct 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge started at Rs 4.61 crore on Beso river near Tadwa Bhawani village.
गाजीपुर। गाजीपुर-आजमगढ़ को टड़वा भवानी गांव के पास जोड़ने के लिए बेसो नदी पर 4.61 करोड़ से पुल का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 60 मीटर पुल बनने के बाद आवागमन सुगम हो जाएगा। इससे 45 किमी की दूरी 25 किमी में ही तय हो जाएगी। पुल से दोनों जनपदों के एक दर्जन से अधिक गांव की करीब 30 हजार आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020- 21 में बेसो नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति शासन से मिली थी, लेकिन धनाभाव के चलते यह परियोजना अधर में थी। वहीं पुल के दोनों तरफ एप्रोच निर्माण के लिए जमीन भी अधिग्रहीत नहीं हो पाई थी। ऐसे में कोराना संक्रमण काल के दौरान पूरा मामला लंबित होता चला गया। इसके बाद संबंधित विभाग ने किसानों की भूमि अधिग्रहीत की, जिससे एप्रोच मार्ग का निर्माण हो सके। शासन द्वारा पैसा भेजने के बाद पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसके बनने से अब दोनों जनपदों के लोगों को काफी सहूलियत होगी। सबसे अधिक परेशानी बेसो में बाढ़ आने के बाद लोगों को उठानी पड़ती थी, अब पुल के बनने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

टड़वा भवानी गांव के पास बेसो नदी पर चार करोड़ 61 लाख 75 हजार से पुल का निर्माण शुरू हो गया है। यह पुल गाजीपुर- आजमगढ़ मार्ग को जोड़ेगी। इससे आवागमन में सहूलियत होगी।- बीएल गौतम, एक्सईएन पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को होगी सहूलियत
आजमगढ़ के बेलाडीह, बहोरीपुर, मेरूपुर, देवचंदपुर, कमलपुर, हरिहरपुर और गाजीपुर के हुसैनपुर मुर्थान, फातिमापुर, पलिवार, बनकटा, सरसौली और भाला सहित अन्य गांव के लोगों को अब परमानपुर होकर खरिहानी नहीं जानी पड़ेगा। पुल पर आवागमन से आधे से एक घंटे में गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।

बलिया सांसद ने लिखा पत्र, गंगा नदी पर पुल निर्माण की मांग

गाजीपुर। बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने बीते 16 अक्तूबर को केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। उन्होंने बीते 29 जुलाई को खुद के द्वारा भेजे गए पत्र का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। इसके जरिए उन्होंने कहा कि जनपद के हैदरिया को दो लेन की सड़क से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल निर्माण प्रस्तावित है। डीपीआर की स्वीकृति दी जा चुकी है। साथ ही उन्होंने रेवतीपुर व शेरपुर कलां के बीच सड़क व गंगा नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग की है। इसको लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed