फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   constable died after falling from roof of three-storey building of police line ghazipur

Ghazipur News: पुलिस लाइन के तीन मंजिला इमारत की छत से गिरे सिपाही की मौत, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Tue, 04 Feb 2025 12:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Feb 2025 12:57 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में एक सिपाही की पुलिस लाइन के तीन मंजिला इमारत की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन
constable died after falling from roof of three-storey building of police line ghazipur
अंतिम संस्कार में शामिल पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर पुलिस लाइन की तीन मंजिला इमारत से सोमवार की रात गिरने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मौत किन परिस्थितियों में हुई और रात को तीसरी मंजिले पर पुलिस कर्मी कैसे पहुंची जानकारी नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

 
यह है पूरा मामला
मिर्जापुर जनपद के भैंसा बाजार कच्छवा निवासी विजय दुबे 2011 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में करंडा थाने में क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) ड्यूटी में तैनात थे और पुलिस लाइन में मौजूद थे। रात दस बजे अचानक पुलिस लाइन के तीन मंजिला भवन के छत से नीचे गिर गए। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर एसपी डॉ. ईरज राजा, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल किए और मृत सिपाही के परिवार के लोगों को खबर किए। मृत सिपाही की दो बेटियां और एक बेटा है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोगों को खबर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed