फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Conspiracy to overturn Mahananda Express failed in ghazipur near gahmar railway station major accident averted

Ghazipur News: महानंदा एक्सप्रेस को पलटने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

Sun, 22 May 2022 05:16 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 May 2022 05:16 PM IST
सार

गाजीपुर के गहमर स्टेशन के पास महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन को पलटने की साजिश शनिवार देर रात नाकाम हो गई। अराजकतत्वों ने बकैनिया गांव के पास डाउन ट्रैक पर सीमेंट का स्लीपर डाल दिया था। लोको पायलट ने  इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। 

विज्ञापन
Conspiracy to overturn Mahananda Express failed  in ghazipur near gahmar railway station major accident averted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर रेलवे स्टेशन से पश्चिम करहिया गांव के पास शनिवार देर रात महानंदा एक्सप्रेस को पलटने की साजिश नाकाम हो गई। अराजकतत्वों ने डाउन लाइन रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर रख दिया था। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका लेकिन पटरी पर रखे सीमेंटेड स्लीपर से टकराने के कारण इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


दिल्ली से सिक्किम जा रही महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन दिलदारनगर से आगे करहिया गांव के पास पहुंची ही थी कि किमी संख्या 686/ 31-32 के बीच पायलट को रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर दिखाई दिया। लोको पायलट ने खतरा भांप लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया। लेकिन इसके बावजूद ट्रेन स्लीपर से जा टकराई। इससे इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। पायलट ने घटना की जानकारी भदौरा रेलवे स्टेशन और दानापुर मंडल के कंट्रोल रूम को दी। रेल कर्मचारियों ने डाउन रेल पटरी से क्षतिग्रस्त सीमेंटेड स्लिपर को हटाया और रेल इंजन की जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुई है घटना

गहमर में 10 मई की रात भी रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश की गई थी। दिलदारनगर आरपीएफ के उपनिरीक्षक नवीन कुमार एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed