फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Connect industries with agriculture, you will get benefits

Ghazipur News: उद्योगों को कृषि से जोड़ें, फायदा मिलेगा

Wed, 24 Jan 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Connect industries with agriculture, you will get benefits
गाजीपुर। तीन दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी उप्र दिवस का शुभारंभ राइफल क्लब में बुधवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जो अपने अतीत की श्रेष्ठता को स्मरण एवं सम्मानित नहीं करता, उसका इतिहास भविष्य में मिट जाता है। हम अपने विरासत की श्रेष्ठता का स्मरण नहीं करेंगे तो कभी हम भविष्य का इतिहास नहीं बना सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी जनपद में 24 से 26 जनवरी आयोजित रहेगी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। स्वागत गीत गाकर छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। पर्यटन सूचना विभाग की ओर से पर्यटन से संबंधित लघु फिल्म की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है, लेकिन जनपद भी पूरी तरह कृषि प्रधान जनपद है। उद्योगों को कृषि उत्पादन से जोड़ने का काम किया जाए। जिससे बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध होगा। इससे किसानों का भी उत्पाद बढेगा। कहा कि भारत में किसानों को जितना शक्तिशाली बनाएंगे, भारत उतना ही समृद्ध बनेगा। समाज, धर्म और राजधर्म जब एक साथ मिलकर कार्य करते हैं तो राष्ट्रधर्म का निर्माण होता है। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस जब मनाया जाएगा, तो बदलता हुआ गाजीपुर भी जरूर दिखेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 में वर्तमान स्वरूप में गठित हुआ था। इसी अवसर को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। 24 जनवरी 1950 को हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आगरा और अवध के प्रांतों को जोड़कर गठित किया गया था। उन्होंने कहा कि पहला उत्तर प्रदेश दिवस 2018 में मनाया गया था। इसी क्रम प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए पुलिस विभाग भी अन्य विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित कर लगातार महिला सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा एवं उनके सम्मान को संरक्षित रखने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक आदि मौजूद रहे।
योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
गाजीपुर। प्रदर्शनी में प्रेरणा कैंटीन, जिला प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम एवं डीसी मनरेगा, खादी ग्राम उद्योग आदि विभागाें की ओर से प्रदर्शनी/स्टाॅल लगाए गए थे। विभागों की ओर से खुद के लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
साहित्यकारों को किया गया सम्मानित
गाजीपुर। कार्यक्रम में जनपद के साहित्यकारों, कवियों, खिलाडियों, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, स्वयं सेवा समूह की महिलाओं एवं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


मतदान को लेकर करें प्रेरित
गाजीपुर। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 18 वर्ष एवं उससे ऊपर के युवा अपनी सहभागिता अवश्य करें। साथ ही अपने घर, पास-पड़ोस एवं क्षेत्र के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाए जाने का निर्देश दिया गया है।

मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद

मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद

मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद

मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed