{"_id":"673f7411ad183449570b058a","slug":"congresss-protest-over-fertilizer-shortage-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-123859-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएपी खाद की किल्लत को लेकर सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। डीएम की गैर मौजूदगी में उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर यादव को पत्रक सौंपा। पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री को खाद की किल्लत की जानकारी होने के बावजूद अभी तक किसानों को खाद की सप्लाई के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अगर किसानों को खाद समय से नहीं मिलेगी तो रबी की फसल का वह लाभ नहीं ले पाएंगे।
पीसीसी सदस्य रविकांत राय और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सहकारी समितियों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अगर जल्द ही किसानों की इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इसके खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने अन्नदाताओं को तत्काल प्रभाव से संबंधित उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की जिससे वह समय से अपनी खेती कर सकें। पत्रक देने वालों में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, महबूब निशा, राजीव सिंह, हामिद अली, मोहम्मद राशिद, शशिभूषण राय, देवेंद्र सिंह, राजेश उपाध्याय, सुदामा यादव, प्रमिला भारती, शंभू सिंह कुशवाहा, संजय गुप्ता, साजिद खान, आलोक यादव, सदानंद गुप्ता, राकेश सिंह, मोतीचंद गुप्ता, विनोद, मनोज आदि प्रमुख थे।